पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद आंकाक्षा चतुर्वेदी के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व मे एक व्यक्ति के कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिल लगभग 2 लाख कीमत की बरामद की गई ।
गत दिवस आरोपी बसंत प्रसाद पिता मुन्नी लाल साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम खमतरा से वाहन चोरी के संबंध में कडाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दो मोटर साइकिल जिला उमरिया से एक मोटरसाइकिल जिला कटनी से चोरी करना बताया।आरोपी ऐसे दो पहिया वाहनों को निशाना बनाता हैं जिन गाड़ियों में वाहन चालक चाबियां लगी छोड़ देते हैं। आरोपी मौका पाकर ऐसे वाहनों को चोरी कर रफू चक्कर हो जाता था। तीनों मोटरसाइकिल आरोपी के कब्जे से बरामद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा का 35(1)(2)bnss 303(2) bns के तहत पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल बरामद हुई है जिसमें से दो मोटरसाइकिलें उमरिया जिले के कोतवाली और चंदिया थाना क्षेत्र से तथा एक मोटरसाइकिल कटनी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने तीनों मोटरसाइकिलों को जप्त कर लिया है।
बरामद मोटरसाइकिलो में
एक हीरो कपनी की एचएफ डीलक्स की HF-DELUX, मो.सा. क्रमांक MP 54 MA 0191 जिसका चेचिस नंबर MBLHA11ALE4102823 तथा इंजन नंबर HAT1EJEAL02375 है
दूसरी हीरो कंपनी की स्प्लेंडर प्रो मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी 21 MD 1618 जिसका चेचिस नंबर MBLHA10AD CHCO1148 तथा इंजन नंबर HA10EHCHC01109 है ।
एवं तीसरी मोटरसाइकिल होन्डा कंपनी की सीबी साईन मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी 21 एम एफ 1971 जिसका चेसिस नंबर MEAJC36J CE78232275 तथा इंजन नंबर JC3673343 45003 है।
इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, सहायक उप निरीक्षक जयचंद उईके, आरक्षक कमोद कोल आरक्षक देवेन्द्र अहिरवार का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने आमजन से अपील की है वाहन चालक अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर विधिवत लॉक करके ही खड़ा करें