झुकेही में आज सुबह स्कूल से आ रहे तीन बच्चे एक छात्रा व दो छात्र अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें ग्रामीणों ने तत्काल जिला अस्पताल कटनी पहुंचाया जहां 13 वर्षीय छात्रा झुकेही निवासी संगीता कुशवाहा की इलाज दौरान मौत हो गई ।
वहीं छात्र सुमित कुशवाहा और सूरज कुशवाहा जिला अस्पताल में इलाजरत है । तीनों बच्चे झुकेही स्थित शासकीय स्कूल में पढ़ते है । पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है ।