थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने एक गंभीर मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹10-10 हज़ार रुपए के इनाम की घोषणा की है। ये सभी आरोपी अपराध क्रमांक 579/25 के तहत दर्ज एक गंभीर प्रकरण में नामजद हैं, जिसमें बी.एन.एस. की धारा 25, 115(2), 351(3), 3(5) सहित एस.सी./एस.टी. एक्ट की धाराएँ 3(1)(ए), 3(1)(सी), 3(1)(ई), 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(वी) लगाई गई हैं।
फरार आरोपियों में शामिल हैं —
- राम बिहारी हल्दकार पिता कठोरी लाल हल्दकार, उम्र 45 वर्ष।
- रामानुज पांडेय पिता स्व. रामकिशोर पांडेय, उम्र 60 वर्ष।
- सतीष पांडेय पिता नारायण पांडेय, उम्र 34 वर्ष।
- पवन पांडेय पिता शंभुज पांडेय, उम्र 31 वर्ष।
सभी आरोपी मटवारा गांव, थाना स्लीमनाबाद, जिला कटनी के निवासी हैं।
घटना के बाद से ये सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस की लगातार तलाशी और दबिश के बावजूद अब तक किसी का कोई सुराग नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पुलिस रेगुलेशन पैरा 80-ए के तहत यह इनाम घोषित किया है।

एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि —
“जो कोई भी व्यक्ति इन फरार आरोपियों के संबंध में ऐसी ठोस और सार्थक सूचना देगा, जिससे उनकी गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे ₹10,000 नगद इनाम दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान को पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।”
बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और भविष्य में अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के लिए इनाम राशि बढ़ाने का प्रस्ताव भी उप पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज को भेजा है।
सूचना देने हेतु संपर्क करें —
पुलिस नियंत्रण कक्ष, कटनी : 7587615946 / 07622-220412
थाना प्रभारी स्लीमनाबाद, कटनी : 9691919706 पर सम्पर्क करें।