भारतीय जनता पार्टी की सरकार में नारी सुरक्षा के खोखले दावों के विरोध में आज नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) जिला उमरिया द्वारा स्टेशन रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया। एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि बीजेपी शासन में लगातार नारी उत्पीड़न, शोषण और बलात्कार जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें बीजेपी के विधायक, नेता एवं उनके परिजन सीधे या परोक्ष रूप से शामिल पाए गए, लेकिन सरकार आरोपियों को बचाने का काम कर रही है।
एनएसयूआई ने प्रदर्शन के दौरान देश को झकझोर देने वाले निम्न मामलों को उठाया, कुलदीप सिंह सेंगर (पूर्व बीजेपी विधायक, उन्नाव रेप कांड) — सत्ता संरक्षण में पीड़िता को न्याय के लिए वर्षों संघर्ष करना पड़ा। उसके बाद विगत दिनों उसकी जमानत हो गई । अंकिता भंडारी हत्याकांड, उत्तराखंड — दुष्यंत कुमार गौतम बीजेपी महासचिव उत्तराखंड प्रभारी, एवं अन्य बीजेपी से जुड़े प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आने के बावजूद निष्पक्ष न्याय पर सवाल। शिवपुरी (मध्यप्रदेश) का मामला — बीजेपी नेता के बेटे रजत शर्मा द्वारा शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का गंभीर आरोप। इन सभी मामलों को नारी सुरक्षा पर सीधा हमला बताते हुए एनएसयूआई ने कहा कि बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार में बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बीजेपी हटाओ, देश बचाओ नारी पर अत्याचार नहीं सहेगा हिंदुस्तान, दोषियों को बचाना बंद करो, नारी के सम्मान में एन एस यू आई मैदान में, जैसे तीखे नारे लगाते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा—बीजेपी सरकार में नारी सुरक्षित नहीं है। जब-जब बीजेपी से जुड़े लोग अपराध में पकड़े जाते हैं, तब-तब सरकार जांच को कमजोर करने और आरोपियों को बचाने में लग जाती है। एनएसयूआई यह अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, फास्ट ट्रैक कोर्ट एवं पीड़िताओं को न्याय की मांग की।
इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से कृष्णकांत तिवारी जिला उपाध्यक्ष एनएसयूआई , आकाश द्विवेदी विधानसभा अध्यक्ष, रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय अध्यक्ष अनुज वर्मा, आदर्श कॉलेज अध्यक्ष अजय असाटी, खुशी मोगरे कॉलेज (बालिका) अध्यक्ष आदर्श महाविद्यालय, अनुराग तिवारी अध्यक्ष, शीतला प्रताप सिंह कॉलेज, हसनैन खान आदर्श कॉलेज उपाध्यक्ष, आंचल चौधरी महासचिव, अर्पिता तिवारी महासचिव, साक्षी रावत सचिव, पल्लवी असाटी सचिव, राजा रावत सचिव, रोहनी श्याम, सोनिया, लवकुश कुमार, शिवम यादव, विकाश रजक, कृष्ण कुमार, सहित भारी संख्या में एनएसयूआई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।