कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ,अति पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) उषा राय के कुशल मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे. प्रभारी को अपहर्त बालिका को तलाश करने में मिली सफलता।
आपरेशन मुस्कान ’’ के तहत कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपह्रत बालक / बालिका के दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अति पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस (मुख्या.) उषा राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एनकेजे कटनी रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में बालिक के दस्तयाबी हेतु टीम गठित कर थाना एनकेजे के अप. क्र. 502/25 धारा 137(2) बीएनएस के प्रकरण मे साइबर सेल कटनी की मदद से थाना एन.के.जे. के टीम द्वारा राजस्थान जोधपुर से अपहृत नाबालिग बालिका को पता तलाश कर दस्तयाब किया गया। थाना लाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया । बालिका के मिलने पर परिजनो ने एनकेजे पुलिस के कार्य की सराहना की है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप.निरी.रुपेन्द्र राजपूत , सउनि केवल उइके ,आर. 499 जयंत कोरी, महिला सैनिक सरोज , साइबर सेल कटनी टीम से आर शुभम गौतम ,आर. अजय साकेत , आर चंदन एवं एन.आर.एस. सोनू कहार व सरस्वती बर्मन की सराहनीय भूमिका रही ।