कटनी /विगत वर्षों की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी 31 दिसंबर की संध्या मां जालपा के पावन आंगन में भक्तिभाव के साथ व्यतीत की जाएगी तथा वहीं से नववर्ष का शुभारंभ होगा।
यह आयोजन श्री बजरंग बाल रामायण समाज, कटनी के माध्यम से निरंतर आयोजित किया जाता रहा है, जिसे जालपा माई भगत समिति के सदस्यों द्वारा श्रद्धा व समर्पण के साथ संपन्न कराया जाता है।
समिति के लाल जी पंडा, राजू अग्रवाल, हेमंत श्रीवास्तव, डॉ. रमेश सोनी, विकास कनौजिया एवं नंदू भैया ने कटनी के धर्मप्रिय नागरिकों से अपील की है कि वे इस आनंदमय भजन संध्या एवं नववर्ष स्वागत कार्यक्रम में सपरिवार सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें।