कटनी। दीपावली से ठीक पहले कटनी पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने सोमवार देर रात आदेश जारी कर जिले के 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए। इस फेरबदल में कोतवाली, एनकेजे, रंगनाथ नगर और बाकल थानों के साथ-साथ निवार, झिंझरी और बस स्टैंड चौकी के प्रभारी भी बदले गए हैं।
कोतवाली थाना अब निरीक्षक राखी पांडेय के जिम्मे होगा। पूर्व थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह को रक्षित केंद्र कटनी भेजा गया है।
रंगनाथ नगर थाना अब उप निरीक्षक अरुणपाल सिंह के अधीन रहेगा, जबकि पूर्व प्रभारी नवीन नामदेव को माधव नगर थाना भेजा गया है। एनकेजे थाना की कमान उप निरीक्षक रूपेन्द्र सिंह राजपूत को सौंपी गई है। बस स्टैंड चौकी का नया प्रभार उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय को दिया गया है। बाकल थाना अब उप निरीक्षक रश्मि सोनकर के अधीन रहेगा। झिंझरी चौकी की कमान उप निरीक्षक राजेश दुबे को दी गई है।
इसके अलावा, एनकेजे में पदस्थ उप निरीक्षक अनिल यादव को स्लीमनाबाद थाना, निवार चौकी प्रभारी नेहा मौर्य को कोतवाली,और झिंझरी चौकी प्रभारी प्रियंका राजपूत को रक्षित केंद्र कटनी भेजा गया है। बाकल थाना प्रभारी प्रतीक्षा सिंह चंदेल को कुठला थाना स्थानांतरित किया गया है।
सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा को स्लीमनाबाद से स्थानांतरित कर निवार चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा, जयचंद ऊइके को ढीमरखेड़ा से रीठी थाना, विजेंद्र कुमार तिवारी को रक्षित केंद्र कटनी से ढीमरखेड़ा थाना, प्रधान आरक्षक अजय पाठक को बरही से बहोरीबंद, आरक्षक घनश्याम निषाद को रक्षित केंद्र से रीठी,और आरक्षक अतुल श्रीवास्तव को बहोरीबंद से बरही थाना भेजा गया है।