पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ’’ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक सौरभ सोनी एवं स्टॉफ द्वारा अपराध में ऑपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत गुमशुदा बालिका को गढ़ाकोटा जिला सागर से दस्तयाब किया गया है। दस्तयाबी उपरांत गुमशुदा बालिका को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया । बालिका के मिलने पर परिजनों ने कुठला पुलिस के कार्य की सराहना की है ।
इस कार्यवाही में निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक सौरभ सोनी, प्रतीक्षा सिंह चन्देल, आरक्षक विजय प्रजापति, महिला आरक्षक पूजा द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।