खजुराहो सांसद खेल महोत्सव में कटनी जिले की रीठी तहसील के खिलाड़ी भोजन की सही व्यवस्था नहीं होने से खराब खाने की वजह से बीमार हो गए । 7 खिलाड़ी बीमार हुए है जिन्हें जिला अस्पताल कटनी में भर्ती किया गया है । बीमार खिलाड़ियों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है ।
खेल महोत्सव में यह बड़ी लापरवाही सामने आई है । जो खिलाड़ी प्रदेश का नाम रोशन करने आए थे, उन्हें अस्पताल की राह देखनी पड़ी । खिलाड़ियों को अस्पताल में भर्ती करने के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी थी । भाजपा पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और इलाज की जानकारी लेते हुए चिकित्सकीय स्टाफ को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।