पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा आईपीएस के कुशल निर्देशन एवं डॉ संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में अनूप सिंह ठाकुर निरीक्षक साइबर सेल एवं कंट्रोल रूम प्रभारी द्वारा डिजिटल युग में इंटरनेट, सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन लेन–देन के बढ़ते उपयोग के साथ-साथ साइबर अपराधों की घटनाओं में निरंतर वृद्धि को देखते हुए आम नागरिकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नवीन एवं चालाक तरीकों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा उनसे बचाव के उपाय समझाए गए। जागरूकता सत्र में विशेष रूप से निम्नलिखित साइबर ठगी के मामलों पर प्रकाश डाला गया—
- अनजान मोबाइल कॉल कर स्वयं को पुलिस/वरिष्ठ अधिकारी बताकर भय या दबाव में धनराशि खातों में ट्रांसफर करवाना
- बीमा पॉलिसी अपडेट, रिफंड अथवा मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगी करना
- स्कूलों में क्लास टीचर के नाम से फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर बच्चों से फोटो एवं वीडियो मंगवाना
- डिजिटल अरेस्ट जैसे झूठे आरोप लगाकर मानसिक दबाव में पैसे ऐंठना

इन सभी मामलों को वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से समझाते हुए उपस्थित जनसमूह को सतर्क एवं सचेत किया गया।
इस अवसर पर अनूप सिंह, निरीक्षक साइबर सेल एवं कंट्रोल रूम प्रभारी, कटनी द्वारा उपस्थित स्टॉफ को संबोधित करते हुए बताया गया कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता एवं सतर्कता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि— 🔐 किसी भी परिस्थिति में OTP, बैंक डिटेल या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें, ❌ फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक एवं मैसेज से तुरंत दूरी बनाएँ, ⚠️ यदि साइबर ठगी की आशंका या घटना हो तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएँ एवं cybercrime.gov.in पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
कार्यक्रम में आरक्षक चंदन प्रजापति (साइबर सेल) एवं आरक्षक विपिन गुप्ता की सक्रिय सहभागिता रही, जिन्होंने तकनीकी पहलुओं एवं शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी।
साथ ही Calderys India Refractories Limited, माधवनगर, कटनी की ओर से प्रियरब्रत बिस्वास (Plant Head) , अखिलेश द्विवेदी (HR Head) एवं कंपनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने साइबर क्राइम से कैसे बचें संबंधी कई प्रश्न पूछे गए जिनके मौके पर ही सुझाव और सतर्क रहने हेतु आवश्यक बातें बताई गई जिनके सहयोग से कार्यक्रम प्रभावी रूप से संपन्न हुआ।
कटनी पुलिस द्वारा इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि—
“एक जागरूक नागरिक न केवल स्वयं, बल्कि अपने पूरे परिवार को साइबर अपराध से सुरक्षित रख सकता है।”
अंत में कटनी पुलिस ने आमजन से अपील की कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग सोच-समझकर, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।
ऑनलाइन शिकायत Cybercrime.gov.in एवं राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 📞 1930 | 24×7 🚓 कटनी पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता