आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके त्याग, तपस्या और राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इसके उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ, जिससे समूचा वातावरण देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पार्टी के संस्थापक नेताओं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देश की आज़ादी से लेकर लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। कांग्रेस सदैव गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
स्थापना दिवस के पावन अवसर पर कई लोगों ने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जो कांग्रेस संगठन की बढ़ती ताकत और जनविश्वास को दर्शाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अमित शुक्ला ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जिसने देश को आज़ादी दिलाई और लोकतंत्र को मजबूती दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, संगठन को और सशक्त करने तथा संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सतत संघर्ष करने का आह्वान किया। उनके संबोधन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में नया जोश, ऊर्जा और संकल्प भर दिया। कार्यक्रम के दौरान संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, देश में भाईचारा, सद्भाव और समानता बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और एकजुटता देखने को मिली।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, राजा जगवानी, अंशु मिश्रा, सौम्या राधेलिया, आफताब अहमद, मारूफ अहमद, तुलाराम गोटिया, जितेंद्र गुप्ता, अजय जैसवानी, इस्तियाक अहमद, कैयूम, शेख मुश्ताक, माया चौधरी, कल्पना पाठक, रंजीत सिंह, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, अजय कोल, विनीत जायसवाल, कैलाश कन्नौजिया, प्रशांत पांडे, माधवेंद्र सिंह, सुरेन्द्र राणा, ओमप्रकाश कुशवाहा, रमेश प्यासी, राजेश कन्नौजिया, रमेश अहिरवार, अजय खटीक, भारत विश्वकर्मा, अभय खरे, भगवानदास, अखिलेश वर्मा, घनश्याम रजक, प्रहलाद यादव, हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ किया गया।