पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय उषा राय के मार्गदर्शन में खेत में करंट लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
दिनांक 23.10.2025 को मृतक फूल सिंह पिता रामनरेश सिंह राजपूत उम्र 40 साल निवासी सुनहरा थाना बड़वारा सुबह करीब 8 बजे अनुराग पटेल की खेत की मेड़ के पास मृतक को बिजली करंट लग गया जिससे फूल सिंह की मृत्यु हो गयी थी । सूचना पर थाना बड़वारा में मर्ग क्र. 87/25 धारा 194 बीएनएसएस कायम की जाकर जांच की गई मर्ग सदर की जांच सउनि सतेन्द्र द्वारा की गई संपूर्ण जांच पर आरोपी अनुराग पटेल निवासी अमाड़ी द्वारा अपने खेत में जीआई की नंगी तार लगाने से फूल सिंह राजपूत को करंट लगने से फूल सिंह की मृत्यु हो गयी थी ।
जिससे खेत के मालिक अनुराग पटेल के विरुद्ध अपराध क्र. 532/25 धारा 105 बीएनएस पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी अनुराग पटेल निवासी अमाड़ी की तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता तलास की जाकर आज दिनांक 3.11.2025 को आरोपी अनुराग पटेल पिता स्व. सरजू पटेल उम्र 24 साल निवासी ग्राम अमाड़ी थाना बड़वारा जिला कटनी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया जाकर जेल भेजा गया ।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक केके पटेल, सहायक निरीक्षक सतेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र कुमार चढ़ार, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक बृजलाल प्रजापति एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कमलेश निषाद की विशेष भूमिका रही