कटनी कोतवाली थाना अंतर्गत जिला अस्पताल सीएमएचओ कार्यालय के ठीक सामने कर्मचारी आवास कॉलोनी में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है जानकारी अनुसार जिला अस्पताल में नर्स के पद पर पदस्थ कल्पना सेन रोजाना की तरह शनिवार को सुबह 9 बजे ड्यूटी के लिए जिला अस्पताल गई थी ।
दोपहर के समय जब ड्यूटी कर महिला वापस अपने घर आई तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा था और अलमारी का ताला भी टूटा पड़ा था । नर्स कल्पना ने बताया की अलमारी में 10000 रुपए नगद और 5 लाख के जेवर रखे हुए थे वारदात की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे भी मौके का निरीक्षण करने पहुंची थी । थाना प्रभारी राखी पांडेय ने चोरी के मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 3 लाख कीमत का सामान चोरों ने पार कर दिया है ।अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है |