पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा थाना क्षेत्र में घटित हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने व थाना क्षेत्र के आद्यतन अपराधियों को चिन्हित करते हुए उनकी गतिविधियों पर विशेष निगाह रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके पा
लन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार अपने स्टाफ के साथ पैट्रोलिंग की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 29.11.2025 को आदि शिवधाम दुबे कालोनी के पास पैट्रोलिंग के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा हुआ दिखा जो पुलिस के मोबाईल वाहन को देखते ही नदी की तरफ भागने का प्रयास करने लगा, जिसे स्टाफ के द्वारा घेराबंदी करके पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति से भागने का कारण और उसका नाम व पता पूछने पर अपना नाम अमित दाहिया पिता स्व. गणेश दाहिया उम्र 40 वर्ष नि. बैलट घाट कटनी का होना बताया। संदिग्ध व्यक्ति की जामा तलाशी लेने पर कमर में एक देशी कट्टा खोंसे हुए था जिसे जैकेट से छिपाया हुआ था और पेंट की जेब में जिंदा कारतूस रखे था। जिसके कागजात के बारे में पूछने पर कोई लायसेंस होना नही बताया। आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाए जाने पर जप्तशुदा अवैध देशी कट्टा, जिंदा कारतूस को जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 994/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है। आरोपी अमित दाहिया के विरूद्ध पूर्व में भी अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाए गए है।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के द्वारा बताया गया कि पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी कोई गंभीर घटना को अंजाम दे पाता उसके पूर्व ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसी प्रकार अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के उपर सतत निगाह रखी जा रही है और उनके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां भी अमल में लाई जा रही है। कोतवाली पुलिस का मुख्य उद्देश्य आमजन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है।
*गिरफ्तार आरोपी का नाम अमित दाहिया पिता स्व. गणेश दाहिया उम्र 40 वर्ष नि. बैलट घाट थाना कोतवाली जिला कटनी |
*आरोपी से अवैध हथियार 1 देशी कट्टा एवं 1 जिंदा कारतूस जब्त किया गया है ।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन अति. पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, की गई इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय, उनि. कुलदीप सिंह, प्र.आर. वीरेन्द्र तिवारी, आरक्षक अजय प्रताप सिंह, उपेन्द्र सिंह, मंसूर हुसैन, अजीत सिंह एवं दिनेश सेन की अहम भूमिका रही