प्रदेश मुख्य संगठक अवनीश भार्गव, पूर्व मंत्री श्री मिश्रा, एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति मे सेवादल की संभागीय बैठक का आयोजन किया गया ।
यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल की रीवा संभाग की संगठनात्मक संभागीय बैठक मे उद्बोधन दिया एवं बैठक में संगठन की मजबूती, अनुशासन, प्रशिक्षण और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक से सेवादल के कार्यकर्ताओं में नए जोश और ऊर्जा का संचार हुआ है । सेवा दल के पदाधिकारियों ने बैठक दौरान कार्यकर्ताओं से बताया कि सेवादल अनुशासन, सेवा और संघर्ष की पहचान है ।