नगर पुलिस अधीक्षक ने ठंड से बचने के लिए साधु को दिए गर्म कपड़े, सख्ती के साथ खाकी में भी है मानवता और दया की भावना । जी हां हम बात कर रहे है पुलिस विभाग की । पुलिस की छवि लोगों में सख्त और असंवेदनशीलता की बनी हुई है । लेकिन यह सोच कितनी सही है इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है । जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया एक साधु को ठंड से बचने के लिए कंबल और गर्म कपड़े दे रही है ।
सीएसपी कार्यालय के बाहर एक साधु को अर्धनग्न हालत में देखने पर सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने साधु के लिए कंबल और गर्म कपड़े मंगवाए । साधु को ठंड के मौसम में सीएसपी मैडम से मिला यह सहयोग वैसे तो बहुत विशेष नहीं है । लेकिन जिस पुलिस को आम लोग कठोर और निर्दयी मानते हो उसके द्वारा किसी बेबस और जरूरतमंद को मदद देना लोगों में फैली अवधारणा को गलत साबित करने के लिए पर्याप्त है । खाकी में सख्त रवैए के साथ साथ मानवता और संवेदनशीलता भी होती है । जिसका प्रमाण सीएसपी नेहा पच्चीसिया की कार्यशैली है ।

आपको बता दे कि यह साधु सीएसपी कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचता था। जहां उसकी दीनहीन स्थिति को देखकर सीएसपी मैडम ने उसकी शिकायत सुनने के साथ ही उसके लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था भी की।