पन्ना–अमानगंज मुख्य मार्ग पर द्वारी ग्राम के पास रविवार शाम करीब 4 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा–साले गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे समाजसेवी सर्वेन्द्र यादव ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन से अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
जानकारी अनुसार घायलों की पहचान सुरेन्द्र पिता विनोद रेकबार (उम्र 20 वर्ष), निवासी पुरैनी एवं जितेन्द्र पिता ओमप्रकाश (उम्र 24 वर्ष), निवासी हिंडोरिया के रूप में हुई है। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।अमानगंज स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और नियमित पेट्रोलिंग की मांग की है ।