कटनी जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखेरा स्थित कैलड्रिज फैक्ट्री परिसर में बने एक कुएं से युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है ।
जानकारी अनुसार मृतक युवक की पहचान राहुल वंशकार के रूप में की गई है, जो बीते पांच दिनों से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी की जानकारी पहले ही दी जा चुकी थी । पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।