अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय उमराव सिंह के मार्गदर्शन में फरार आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि फरियादिया ने दिनांक 4 जुलाई को रिपोर्ट लिखाई कि मोहित यादव द्वारा शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना बड़वारा में अपराध धारा 376, 354(2) भारतीय दंड संहिता, 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले में फरार आरोपी मोहित यादव पिता नन्हे यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम रोहनिया थाना बड़वारा की पता-तलाश हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। दौरान विवेचना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के के पटेल के कुशल मार्गदर्शन एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मोहित यादव पिता नन्हे यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम रोहनिया थाना बड़वारा को गिरफ्तार किया गया।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के के पटेल, उपनिरीक्षक प्रदीप जाटव, सहायक उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक रविकुमार कोरी की विशेष भूमिका रही।