कटनी जिले के तहसील बरही से बड़ी खबर सामने आई है। विजयराघवगढ़ रोड स्थित गुप्ता परिवार पर सोनी परिवार और उनके साथ आए कुछ गुंडों द्वारा प्राणघातक हमला किया गया है।
जानकारी अनुसार, सदासुखी सोनी, प्रकाश चंद्र सोनी, राजा सोनी सहित करीब 10 लोगों का समूह गेती, फावड़ा और डंडों से लैस होकर गुप्ता परिवार के घर के अंदर घुस गया और जमकर मारपीट की।
हमले में गंभीर रूप से घायल उत्तम गुप्ता, उनकी पत्नी सुनीता गुप्ता और पुत्री प्रियंका गुप्ता को पहले बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहाँ से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया।
महिला सुनीता गुप्ता के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, हाथ में फ्रैक्चर है और सिर में कई टांके लगे हैं।

पीड़ितों के अनुसार, यह विवाद बरही के विजयराघवगढ़ रोड पर स्थित दुकान और जमीन को लेकर था। गुप्ता परिवार की जमीन के बगल में विजयराघवगढ़ निवासी सदासुखी सोनी की जमीन है, जिस पर कब्जे की नीयत से यह हमला किया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है |