अब तक 12 आवेदकों की समस्याओं की कलेक्टर कर चुके सुनवाई।
आमजन को संवेदनशील और जनोन्मुखी प्रशासन मुहैया कराने के उद्देश्य से कलेक्टर आशीष तिवारी आज मंगलवार को विकासखंड रीठी में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे। कलेक्टर श्री तिवारी ने पूरे धैर्य और संजीदगी से लोगों की समस्याएं सुनी । दोपहर 12 बजे तक 12 आवेदकों की समस्याओं को सुनकर कलेक्टर संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दे चुके थे ।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी निगमायुक्त हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, जिला प्रबंधक लोकसेवा दिनेश विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और विकासखंड स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे ।
रीठी में जनसुनवाई का आयोजन अंतिम आवेदक की उपस्थिति तक जारी था।