ऑपरेशन शिकंजा (ड्रग्स एवं शराब माफिया) – अवैध शराब, गांजा व नशीली दवाओं के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन शिकंजा में 3929 प्रकरण दर्ज कर 4011 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा करीब ₹1.58 करोड़ की मादक सामग्री जब्त की गई।
“ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्यवाही : शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कटनी पुलिस द्वारा 2105 चालान किए गए तथा वाहनों को जप्त कर ₹2.10 करोड़ का जुर्माना शासन खजाने में जमा कराया गया।
कम्बिंग गस्त अभियान – रात्रिकालीन कम्बिंग गस्त के दौरान 14,384 वारंटशुदा अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया तथा 18,057 संमंस तामील किये गए ।
ऑपरेशन मुस्कान – गुमशुदा एवं परिवार से बिछडे 333 नाबालिग बालक-बलिकाओं को विभिन्न राज्यों से सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया गया।

यातायात नियमों का उल्लंघन पर कार्यवाही – ओव्हर लोडिगं, बिना सीट बेल्ट, ओवर स्पीड, ब्लैक फिल्म, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर एमव्ही एक्ट के तहत कुल 25818 चालान कर 1.89 करोड की राशि शासन के खाते में जमा कराई ।
सायबर अपराधों की जानकारी – ऑनलाइन फ्राड की 571 शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए 101 बैंकों के लगभग 3000 खाते ब्लॉक कर ₹77.55 लाख की राशि फ्रीज की गई। फ्राड में संलिप्त 123 सायबर अपराधियों के मोबाइल सिमों को बंद कराया गया है। फर्जी सिम विक्रताओं के दो गिरोह और फर्जी बैंक एकाउंट बनाकर उपयोग करने वाले 03 गिरोहों को गिरफ्तार कर ध्वस्त किया गया । गुम/चोरी हुए 475 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹50 लाख) खोजकर नागरिकों को वापस किए गए।
सनसनीखेज एवं चिन्हित अपराध – पूर्व से चिन्हित 13 प्रकरणों में से 12 प्रकरणों में 20 आरोपियों को आजीवन कारावास एवं 01 प्रकरण में आरोपी को 20 वर्ष की सजा से माननीय न्यायालय व्दारा दण्डित किया गया ।
महिलाओं से संबंधित अपराध – हत्या, दहेज हत्या, प्रताडना, दुष्कर्म, छेड़छाड़ एवं पॉक्सो के 168 प्रकरणों में 231 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
डकैती – 02 डकैती मामलों का पूर्ण खुलासा कर 02 गिरोहों के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा ₹8.62 लाख की संपत्ति बरामद की गई।
लूट – 05 लूट मामलों में 05 गिरोहों का पर्दाफाश कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं ₹5.84 लाख की संपत्ति बरामद की गई।

चोरी, गृहभेदन व वाहन चोरी – 140 चोरी प्रकरणों का खुलासा कर 256 चोरों को गिरफ्तार किया गया तथा करीब सोने-चांदी जेवर, नगदी सहित करीब 2.5 करोड का मशरूका बरामद किया गया। जो अपहरत संपत्ति का लगभग 55% से अधिक हैं ।
हत्या के प्रकरण – वर्ष 2025 में दर्ज 32 हत्या प्रकरणों में से 31 प्रकरणों का खुलासा कर 66 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
हत्या का प्रयास – हत्या के प्रयास के 47 प्रकरणों में 105 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
जिला बदर कार्यवाही – कानून-व्यवस्था भंग करने वाले 86 आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही कर उन्हें कटनी एवं सीमावर्ती जिलों से निश्चित अवधि हेतु बाहर किया गया।
राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) – राष्ट्रीय व सार्वजनिक सुरक्षा के दृष्टिगत गंभीर एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त 03 अपराधियों के विरुद्ध NSA के तहत कार्यवाही कर उन्हें जेल निरुद्ध किया गया।
सामाजिक न्याय (एट्रोसिटी एक्ट) – एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत 136 प्रकरण दर्ज कर 278 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आर्म्स एक्ट कार्यवाही – हथियारबंद अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 214 प्रकरण दर्ज कर 218 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं 223 अवैध हथियार जब्त किए गए।
जुआ-सट्टा पर कार्यवाही – जुआ एवं सट्टा अधिनियम के तहत 710 प्रकरण दर्ज कर 1654 आरोपियों पर कार्रवाई की गई तथा ₹9.21 लाख नगदी सहित सामाग्री बरामद की गई।
बदमाश व हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी – कटनी पुलिस द्वारा गुंडा, बदमाश एवं हिस्ट्रीशीटरों को समय-समय थाने उपस्थित कर डोजियर अद्यतन किए गए। 15 बदमाशों को गुंडा फाईल एवं 05 नए हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्रीशीट खोली गई।