विजयराघवगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे का जन्मदिन 25 दिसंबर को था लेकिन प्रशासनिक अवकाश के कारण नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा 26 दिसंबर को परिषद कार्यालय में भव्य और गरिमामय आयोजन कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर केक काटा गया पुष्पगुच्छ भेंट किए गए और पूरे कार्यालय परिसर में आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला।
नगर परिषद कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि ऐसी विचारधारा वाली नगर अध्यक्ष विरले ही होती हैं जिन्होंने नगर विकास के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों को भी प्राथमिकता दी। कम समय में लिए गए प्रभावी निर्णयों और सहयोगात्मक कार्यशैली से कर्मचारियों में उत्साह और विश्वास बढ़ा है जिससे नगर को बेहतर सेवाएं मिल पा रही हैं। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए विनम्र शब्दों में कहा मैं कुछ अलग नहीं करती मैं तो केवल विधायक संजय सत्येंद्र पाठक से प्रेरणा लेकर और उनके मार्गदर्शन में कार्य करती हूं। नगर परिषद के सभी कर्मचारी नगर की रीढ़ हैं। आपकी मेहनत और सहयोग से ही नगर को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिल पाती हैं। नगर आपका योगदान कभी नहीं भूलेगा।

उन्होंने नगर के विकास में निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का भी विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यदि विधायक का सहयोग और साथ न मिलता तो नगर की तस्वीर बदल पाना संभव नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए अभी अनेक कार्य शेष हैं जिन्हें सभी के सामूहिक सहयोग से पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सरोज साहब लाल चौधरी दुर्गा देवी बर्मन मंसुख लाल कल्पना बलराम सोनी रमाकांत तिवारी बलराम गुप्ता गीतानारायण रघुराई प्रसाद राकेश गर्ग पत्रकार संता विश्वकर्मा सुजान साहू रामानंद पांडे अजय मिश्रा राम सिंह सूरज विश्वकर्मा सिता ताम्रकार आरती शर्मा शेख राजू सुरेंद्र शर्मा धर्मेन्द्र त्रिपाठी देवदास नामदेव रविदास विपीन वर्मन बृजेश सोनी नवीन मलिक अमरदीप यादव संजय वर्मन आदी उपस्थित रहे ।