कटनी रेलवे स्टेशन रोड पर रेलवे प्रशासन, नगर पालिक निगम और यातायात पुलिस विभाग ने लोहे की रेलिंग लगाकर रास्ते को बंद कर दिया है । जिससे रेल यात्रियों को स्टेशन के बाहर स्थित दुकानों तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । रास्ते को बंद करने से यात्रियों और स्टेशन रोड के व्यापारियों को हो रही परेशानी से उनमें खासा रोष व्याप्त है ।

स्टेशन रोड व्यापारी संघ ने अविलंब रास्ता खोलने कि अपील व्यवस्था बिगाड़ने वालों से की है । संघ ने रेलवे प्रशासन, नगर निगम और यातायात पुलिस विभाग को व्यवस्था बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए समस्या के निराकरण की मांग की है ।