मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई के क्रम में आज दिनांक 23.12.2025 को पुलिस कंट्रोल रूम, कटनी के सभागार में पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान आम नागरिक अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें लेकर उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक द्वारा आवेदकों की व्यथा को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

आज की जनसुनवाई में कुल 17 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से –
➡️ आपसी एवं पारिवारिक विवाद,
➡️ पैसों के लेन-देन से संबंधित प्रकरण,
➡️ सुनवाई न होने की शिकायतें,
➡️ प्लॉट/जमीन से संबंधित धोखाधड़ी व भूमि विवाद,
➡️ महिला अपराध से जुड़े मामले,
➡️ एवं अन्य पुलिस संबंधित समस्याएं शामिल रहीं।
पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित थाना/अधिकारियों को त्वरित व प्रभावी कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कुछ शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित पाए जाने पर आवेदकों को संबंधित विभाग से संपर्क कर नियमानुसार कार्रवाई कराने हेतु समझाइश भी दी गई।
जिला पुलिस कटनी आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध है तथा जनसुनवाई के माध्यम से पारदर्शी एवं संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।