कल रात 11 बजे के लगभग पाली से नौरोजाबाद की ओर जा रही कार बड़ा छादा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई । तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी । घटना दौरान कार में तीन से चार लोग बैठे थे । चालक के नशे में होने की वजह से घटना घटित होना बताया जा रहा है । इस हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई है । कार नौरोजाबाद के सलीम खान की बताई जा रही है ।
रात करीब 11बजे के लगभग कार जब पाली से नौरोजाबाद की तरफ जा रही थी तभी यह घटना घटित हुई थी । पुलिस ने मामला दर्ज के जांच शुरू कर दी है ।