प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर अभ्युदय मध्य प्रदेश एवं एस आई आर 2025 को लेकर विधानसभा स्तरीय कार्यशाला एवं पत्रकार वार्ता आयोजन गुनौर विधानसभा के भाजपा मंडल अमानगंज में विधायक आवास में दिनांक 20.12.2025 दिन शनिवार को समय दोपहर 1:00 बजे आयोजित की गई ।
अमानगंज के सिविल अस्पताल का सपना जल्द होगा पूरा।
पन्ना जिले के अमानगंज में गुनौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने विधायक कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि विधानसभा की हर पंचायत को विकास कार्यों के लिए राशि दी गई है और अब हर मंडल स्तर पर पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी। पत्रकारों द्वारा उठाए गए अवैध शराब, ककरहाई सिंचाई योजना, जर्जर विद्युत लाइन और धान खरीदी केंद्रों की समस्याओं पर विधायक ने लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अमानगंज की वर्षों पुरानी मांग सिविल अस्पताल और ब्लॉक मुख्यालय पर उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल का सपना शीघ्र पूरा होगा, जबकि ब्लॉक मुख्यालय के लिए संघर्ष जारी है।

SIR अभियान पर विधायक ने कहा कि इससे फर्जी और दोहरे मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं।
अंत में विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने बताया कि हर दो माह में प्रत्येक मंडल पर ऐसी पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके। पत्रकार वार्ता में गुनौर विधायक राजेश कुमार वर्मा के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश चतुर्वेदी, मदन मोहन कटवारिया, बृजेंद्र खंपरिया, मनीष तिवारी, रामलाल लखेरा, संजू रावत सहित बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के पत्रकारों की मौजूदगी थी ।