पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 को थाना कुठला क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य मजदूरी पेशा वाले बांग्ला टोला में वार्ड पार्षद की उपस्थिति में जन चौपाल का आयोजन किया गया।
जन चौपाल में उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्प्रभाव एवं उससे होने वाली सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक हानियों के संबंध में विस्तार से समझाइश दी गई। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद स्थापित कर पुलिस द्वारा क्षेत्रवासियों का विश्वास अर्जित किया गया।
इस अवसर पर बांग्ला टोला के निवासी हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध में फरार 7 नामजद आरोपियों को उपस्थित कराने की अपील की गई, जिसका सकारात्मक प्रभाव यह रहा कि 10 घंटे के भीतर ही 6 आरोपियों को उनके परिजनों द्वारा थाना उपस्थित कराया गया।
इतना ही नहीं, आरोपियों के परिजनों द्वारा भविष्य में सभी प्रकार के नशे का त्याग करने की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन भी दिया गया।