पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में पंजीबद्ध चिन्हित एवं सनसनीखेज़ प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा हेतु संबंधित लिंक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक प्रकरण की जानकारी प्राप्त की एवं प्रकरण की वर्तमान स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। उन्होंने सभी लिंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित पक्ष से सतत संपर्क बनाए रखा जाए, गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा प्रकरण में तकनीकी एवं विधिक पहलुओं का पूर्ण रूप से पालन किया जावे।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी चिन्हित एवं सनसनीखेज़ प्रकरणों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो।
बैठक में निरीक्षक अरविंद चौबे रीडर एवं संबंधित प्रकरणों के लिंक अधिकारी उपस्थित रहे।