रविवार की शाम लगभग 5 बजे कटनी के विजयराघवगढ़ बरही मार्ग पर पानी की टंकी के ठीक सामने बजाज की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP21Z.E8481 में सवार युवक ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय दुकानदारों ने तत्काल घटना की सूचना विजयराघवगढ़ पुलिस को दी । पुलिस ने 112 डायल से युवकों को शासकीय अस्पताल विजयराघवगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया गया।
जानकारी अनुसार रविवार शाम लगभग 5 बजे पानी की टंकी के पास विजयराघवगढ़ से बरही की ओर जा रहे ट्रैक्टर क्रमांक MP21AB4307 और बरही से विजयराघवगढ़ की ओर जा रही पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP21Z 8461 की कारी तलाई तिराहा पर आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें एक युवक शत्रुघ्न कोल निवासी मुड़ेहरा थाना बड़वारा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा युवक सागर कोल निवासी मुड़ेहरा थाना बड़वारा गंभीर रूप से घायल हो गया था । जिसे गहन इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया गया । जहां घायल का इलाज जारी है । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |