गत दिवस तीन माह पूर्व हाईवे में एक राहगीर के साथ लूट करने वाले लुटेरों को कुठला पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने इस सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 01/09/2025 को विवेक शर्मा पिता हरिनारायण शर्मा उम्र 54 साल निवासी इन्द्रपुरी कालोनी पन्ना द्वारा सूचना दी गई कि ठेकेदारी का काम करता है दिनांक 31/08/2025 को अनूपपुर से अपनी कार से अकेले पन्ना जा रहा था रास्ते में कील फैक्ट्री के सामने पन्ना हाईवे रोड के पास फ्रेस होने के लिए रुका था तभी पीछे से तीन लड़के इसके पास आये और शाहनगर तक लिफ्ट देने को बोले इसने लिफ्ट देने से मना कर दिया तो गाली गुप्तार करते हुए चाकू दिखाते हुए इसका वन प्लस कम्पनी का मोबाइल, सोने की दो अंगूठी एवं चैन, पर्स में रखे 8,000 रुपये लूट कर भाग गये।

जिसकी रिपोर्ट पर सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की पता तलाश कुठला पुलिस द्वारा परम्परागत एवं तकनीकी सहायता लेकर विवेचना करते हुए लूट की घटना को अंजान देने वाले आरोपियों के बारे में सुराग जुटाये जिसके फलस्वरूप चार संदेहास्पद व्यक्तियो अमर चौधरी उम्र 21 वर्ष, मोहनलाल चौधरी उम्र 32 वर्ष, संजय उर्फ कामता चौधरी उम्र 23 वर्ष, और धर्मेन्द्र चौधरी उम्र 21 वर्ष सभी निवासी सुगरहा थाना शाहनगर जिला पन्ना को पकड़कर सघन पूछताछ करने पर आरोपियों ने लूट की घटना घटित करना स्वीकार किया ।
आरोपियों ने सोने की अंगूठियों को गुदरी निवासी ब्रजेश सोनी को 38,000 रुपये में बेचना बताया, लूट की घटना में संलिप्तता पाए गए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई वन प्लस कम्पनी का मोबाइल, चैन, टाईटन कम्पनी की हाथ घड़ी, 3700 रुपये नगदी को बरामद तथा एवं घटना में प्रयुक्त मोटर पल्सर साईकल को जप्त किया गया है तथा मामले के फरार आरोपी ब्रजेश सोनी निवासी गुदरी की पता तलाश की जा रही है । आरोपी मोहन चौधरी के विरुद्ध के विरुद्ध पूर्व से मारपीट के थाना शाहनगर में 4 अपराध पंजीबद्ध है ।
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक विनोद सिंह के नेतृत्व में की गई जिसमें उप निरीक्षक सौरभ सोनी, सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक केशव मिश्रा रामेश्वर सिंह, अजय यादव, सविता तिवारी, आरक्षक अजय शंकर साकेत सायवर सेल एवं अन्य स्टॉफ द्वारा कड़ी मेहनत एवं लगन से आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है |