कटनी के नागरिकों के लिए शहर में घूमना सबसे मुश्किल काम है । जगह जगह लगने वाले जाम राहगीरों के लिए गंभीर समस्या बने हुए है । इस स्थिति से जिले का प्रशासन अनभिज्ञ नहीं है लेकिन उसे आम नागरिकों की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है । जाम लगने की मुख्य वजह रोड तक व्यवसायियों द्वारा किया गया अतिक्रमण और जगह जगह लगे ठेले टपरे है । बेतरतीब खड़े ऑटो इस समस्या चार चांद लगाने का काम करते है ।
यह स्थिति एक जगह नहीं पूरे शहर में देखी जा सकती है। ऐसा ही नजारा हाउसिंग बोर्ड के गेट के आस पास भी देखा जा सकता है । जहां हॉस्पिटल, जिम, व्यावसायिक प्रतिष्ठान होने के बावजूद मोड पर और रोड किनारे लगे टपरे ठेले यहां जाम लगने का मुख्य कारण बने हुए है । यहां से गुजरने वाले राहगीर आए दिन हादसों का शिकार भी होते है । लेकिन इन्हें यहां से हटाने की जुर्रत कोई नहीं करता । जिसकी वजह से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहवासियों का यहां से गुजरना दूभर हो चुका है । यहां स्थित पेड़ और dp के किनारे लाइन से टपरे ठेले लगे हुए है ।
गोस्वामी पान सेंटर के संचालक द्वारा पेड़ का फायदा उठाते हुए अपनी दुकान का दायरा बढ़ा लिया है । यह दुकान यहां होने वाले हादसों की मुख्य वजह बनी हुई है । इस चौराहे से आम नागरिकों के साथ ही जिले के आला अफसर और नामचीन लोग भी गुजरते है लेकिन जनहित के मुद्दों के प्रति इनकी अनदेखी इस समस्या को स्थाई बना चुकी है । जो राहगीरों के लिए नासूर बन चुकी है |