कटनी शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू और जाम-मुक्त बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा एवं निगमायुक्त तपस्या सिंह परिहार ने संयुक्त रूप से स्टेशन रोड व अन्य व्यस्त मार्गों का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यातायात की वास्तविक स्थिति, पार्किंग व्यवस्था, अवैध अतिक्रमण एवं बाधा उत्पन्न कर रहे अवरोधों का गहन परीक्षण किया गया।
मुख्य मार्ग को जाम-मुक्त बनाने की कार्यवाही
अधिकारियों द्वारा सुभाष चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग तक पैदल भ्रमण कर सड़क पर अव्यवस्थित खड़े दोपहिया-चारपहिया वाहनों, फुटपाथ पर फैले अतिक्रमण, लेफ्ट टर्न पर मौजूद बाधाओं तथा दुकानों की सीमा के बाहर रखी सामग्री की विस्तृत जांच की गई।
➡ मौके पर ही अवैध पार्किंग हटाई गई
➡ अस्थाई अतिक्रमण और सड़क किनारे रखी सामग्री हटवाई गई
➡ मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु तत्काल कार्रवाई की गई
व्यापारियों से निर्धारित सीमा में रहकर व्यापार करने एवं फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने का आग्रह किया गया। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि सार्वजनिक मार्गों पर किया गया अतिक्रमण आम नागरिकों के लिए गंभीर समस्या उत्पन्न करता है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गोल बाजार और रूई बाजार का निरीक्षण
अधिकारियों की टीम ने गोल बाजार एवं रूई बाजार क्षेत्रों का भी पैदल निरीक्षण कर वहां की यातायात स्थिति को परखा।
➡ इन क्षेत्रों से सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने
➡ वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने
➡ व्यवस्थित यातायात प्रबंधन की रूपरेखा तैयार की गई
साथ ही जल्द प्रभावी कार्यवाही कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।
🅿 पार्किंग स्थलों को बेहतर बनाने निर्देश
निरीक्षण के दौरान विश्वकर्मा पार्क, रामलीला मैदान एवं कटनी रेलवे स्टेशन शॉपिंग कंप्लेक्स परिसर का अवलोकन कर पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए।
विश्वकर्मा पार्क — चारपहिया वाहनों की पार्किंग हेतु
रामलीला मैदान — दोपहिया एवं चारपहिया पार्किंग विकसित करने हेतु
रेलवे स्टेशन शॉपिंग कंप्लेक्स – कटनी रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित शॉपिंग कंप्लेक्स के सामने व्यवस्थित रूप से दोपहिया पार्किंग करने हेतु
वाहनों की पार्किंग व्यवस्था में कसावट लाने हेतु संयुक्त टीम को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश मिले।

🚨 अवैध पार्किंग व यातायात उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए —
मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण तुरंत हटाए जाएं
बिना अनुमति माल लोडिंग/अनलोडिंग पर निगरानी
स्कूल वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा व अन्य सार्वजनिक परिवहन के रूट का कड़ाई से पालन
स्टंटबाजी, ओवरस्पीडिंग, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न पर विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई
अधिकारियों ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु लगातार निगरानी और दंडात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।
इस अभियान में यातायात प्रभारी राहुल पांडेय, कोतवाली टीआई राखी पांडेय तथा नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह, पुलिस विभाग एवं नगर निगम का पूरा अमला मौजूद रहा |