उमरिया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर NSUI उमरिया की टीम ने प्राथमिक पाठशाला रमपुरी में पहुँचकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ हुई।
इसके बाद NSUI पदाधिकारियों ने बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल और बिस्किट वितरित किए। स्टेशनरी पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और स्कूल परिसर उत्साह से भर गया।
इस मौके पर NSUI जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम शेर ने बच्चों को संबोधित करते हुए नेहरू जी के जीवन, संघर्ष और आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू जी सिर्फ़ देश के पहले प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि शिक्षा, विज्ञान और विकास की मजबूत नींव रखने वाले दूरदर्शी नेता थे।

कार्यक्रम में NSUI जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी, नौरोजाबाद कॉलेज अध्यक्ष आकाश द्विवेदी, शीतला प्रताप सिंह कॉलेज अध्यक्ष अनुराग तिवारी सहित अन्य NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया और युवाओं से समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।