युगाब्ध 5127 और विक्रम संवत 2082 के इस कालखंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। यही कारण है कि इस वर्ष का प्रारंभिक शिक्षा वर्ग जिला कटनी के लिए और भी अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संघ की यह 100 वर्षों की यात्रा केवल संगठन की प्रगति नहीं, बल्कि संस्कारयुक्त, अनुशासित और राष्ट्रनिष्ठ नागरिक निर्माण की सतत साधना का प्रतीक है।
कटनी जिले में आयोजित होने वाला यह 3 दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग उन स्वयंसेवकों के लिए विशेष अवसर है, जो संघ जीवन-पद्धति को समझना, सीखना और अपने जीवन में उतारना चाहते हैं। पत्र में आमंत्रण देते हुए जिला कार्यवाह ने स्पष्ट किया है कि “स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण संघानुकूल जीवन का आधार है, और दैनंदिनी शाखा ही इन गुणों की जड़ है।”
कब और कहाँ होगा वर्ग 14 नवंबर 2025, शुक्रवार सांय से प्रारंभ होकर 17 नवंबर 2025, सोमवार प्रातः तक चलेगा। स्थान—कटनी नगर।
शुल्क—100 रुपये।
आयु—15 वर्ष से अधिक।
क्या-क्या साथ लाना आवश्यक है
भाग लेने वाले स्वयंसेवकों को संघ का पूर्ण गणवेश अपने स्थान से पहनकर आना है—
- काली टोपी
- सफेद पूरी बाँह की शर्ट (बाएं तरफ जेब वाली)
- फुलपैंट
- संघ का पट्टा
- काले जूते (बंददार, बिना नक्काशी वाले)
- डंडा (कंधे की ऊँचाई का)
- लंगोट, सीटी, मोजे
इसके अलावा मौसमानुसार बिस्तर, डायरी-पेन, थाली-कटोरी, गिलास, नित्य उपयोग की सामग्री जैसे तेल, साबुन, मंजन, दाढ़ी बनाने का सामान, तौलिया और चप्पल साथ लाने का निर्देश दिया गया है।
महत्वपूर्ण निर्देश
- वर्ग में मोबाइल की अनुमति नहीं है — इसलिए मोबाइल घर पर ही छोड़कर आएँ।
- वर्ग एक साधना केंद्र की तरह है — पूर्ण मनोयोग और एकाग्रता के साथ आना उचित रहेगा।
- कम से कम 30 दिन की शाखा या 1 दिन का संघ परिचय करके आना अच्छा माना गया है।
- कीमती वस्तुएँ न लाएँ — सोने-चांदी की अंगूठी/चैन, कैमरा, मोबाइल, लैपटॉप आदि।