लगभग 5-6 दिन पहले शासकीय कन्या महाविद्यालय झिंझरी में अध्ययनरत छात्रा को कॉलेज के नजदीक किसी MP-15 CB नंबर की गाड़ी में सवार युवकों ने कन्या महाविद्यालय की छात्रा के साथ सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर दिनदहाड़े गंदी हरकतें और छेड़छाड़ की थी।
नजदीकी सूत्रों के अनुसार, छात्रा द्वारा तुरंत कॉलेज जाकर कॉलेज प्रिंसिपल को घटना के बारे में बताया और शिकायत की। जिस पर नेतागिरी और चमचागिरी में मशगूल प्रिंसिपल महोदया (जो प्रभारी प्राचार्य हैं) ने न कोई भी एक्शन लिया और न ही पुलिस में शिकायत दर्ज करने की जहमत उठाई।
इतनी बड़ी घटना को मैडम जी के द्वारा दबा दिया गया। और पुलिस भी जांच करने पहुंची, मगर कॉलेज में घटिया क्वालिटी के CCTV लगे होने के कारण कॉलेज के कैमरे में गाड़ी का नंबर साफ दिखाई नहीं पड़ रहा है, जबकि बाहर फोटोकॉपी की दुकान में वह गाड़ी और गाड़ी का नंबर स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है।

मगर खुद की पुत्री होती तो शायद इनके कलेजे में गुस्सा और अपमान होता, किंतु गरीब की पढ़ाकू बेटी की इज्जत से किसी को कोई भी सरोकार नहीं है। जंगल में बने गर्ल्स कॉलेज की बदनामी न हो, इसलिए मामले को गुपचुप तरीके से पर्दे में बंद कर दबाने का गंदा प्रयास किया गया। हम अपने दर्शकों से पूछना चाहते हैं — इस मामले में उनकी राय क्या है? अपनी राय हमें हमारे नंबर पर व्हाट्सऐप करें।