पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से शासकीय एवं प्राइवेट संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग, शराब के नशे में वाहन न चलाना, बिना नंबर प्लेट के वाहन न चलाने के संबंध में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
एवं थाना प्रभारी बड़वारा को प्राइवेट संस्थाओं में जाकर कर्मचारियों को यातायात के नियमों का सुचारू रूप से पालन कराने हेतु कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु निर्देशित किया गया था। श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं डीएसपी (हेडक्वार्टर) उमराव सिंह के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा अंतर्गत झरेला व्हाइट पुट्टी प्लांट में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.के. पटेल द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के तहत व्हाइट पुट्टी प्लांट झरेला में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों को एकत्रित कर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने हेतु समझाइश दी गई। एवं प्लांट में पदस्थ जिम्मेदार उच्च पदाधिकारियों को प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा दोपहिया वाहन से ड्यूटी आते समय हेलमेट का उपयोग नहीं करने पर “NO HELMET – NO ATTENDANCE” का नियम लागू करने हेतु निर्देशित किया गया।
संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.के. पटेल एवं आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, तथा प्लांट के उच्च पदाधिकारी अंजनी कुमार पांडेय (Vice President), सुदीप पाल (Safety Officer) एवं करीब 100-150 कर्मचारी उपस्थित रहे।