कटनी। दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को इंडिया विथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगल सिंह ने प्रदेश में हाल ही में हुई नवजात बच्चों की मौत के संदर्भ में SDM महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मृत बच्चों के परिजनों को उचित सहायता राशि और शासकीय नौकरी दिए जाने की मांग के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की गई।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि संबंधित कंपनियों की जवाबदेही तय की जाए और उन्हें सील किया जाए। इसके साथ ही सभी संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और उन्हें कठोर दंड देने की भी मांग की गई है।
इस अवसर पर इंडिया विथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित थे — प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगल सिंह, सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष श्री उदय भारत सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री श्री बृजेश कुमार मौर्य, प्रदेश महामंत्री श्री नारायण प्रसाद तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री ओम प्रकाश सकतेंल, श्री मुन्ना भाई जान, श्री हिमांशु कपिल विश्वकर्मा, श्री बृजेश यादव, गौरीगंज विधानसभा प्रभारी श्री जितेंद्र सिंह, सोशल मीडिया अध्यक्ष श्री मंजीत सिंह तिवारी, प्रदेश सचिव श्री दिग्विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री अमित सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री शेख रज्जक, जिला सचिव दिलदार खान, जिला महासचिव श्री कैलाश कनौजिया, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष श्री हर्ष सेन, जिला उपाध्यक्ष श्री राहुल सिंह, जिला सचिव श्री विपिन श्रीवास, वार्ड अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह, सचिव श्री मोहम्मद यूसुफ़ खान, वार्ड अध्यक्ष श्री विपिन परोहां और श्री शरद पाल सिंह।
इंडिया विथ कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इस घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करे। पार्टी ने स्पष्ट किया कि बच्चों की मौत केवल परिवारों के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी एक चिंता का विषय है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख़्शा नहीं जाना चाहिए।