स्वच्छता पखवाड़े के तहत खास पहल, नगर परिषद कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे और सी.एम.ओ. मनीष परते मौजूद रहे।
विजयराघवगढ़ से बड़ी खबर-स्वच्छता पखवाड़े के मौके पर नगर परिषद ने अपने कर्मियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे और मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष परते मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर परिषद कर्मियों की जांच की। इस टीम में डॉक्टर स्मृति बजाज, डॉक्टर शबनम खान और डॉक्टर ममता सेन शामिल रहीं, जिन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए और परामर्श भी दिया।

शिविर में नगर परिषद के कर्मचारी — सीता ताम्रकार, आरती शर्मा, शेख राजू, सुरेंद्र शर्मा, बाबा त्रिपाठी, रविदास, रूपिंदर सिंह, राजेश सिंह और नवीन मलिक सहित अन्य सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कर्मचारियों को सलाह दी गई कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें।