प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, अंत्योदय के प्रणेता और जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष ध्येय पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109 वीं जयंती के अवसर पर पोद्दार हाउस कटनी में संगोष्ठी आयोजित की गई । इसमें वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता, वनवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष बाबू भाई सोंधिया एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व अध्यक्ष दीनदयाल अंत्योदय समिति भंवर सिंह चौहान थे । विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम कटनी सुरेश रोचलानी, श्रीकांत पोद्दार, पूर्व सरपंच महिला मोर्चा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमारी त्रिपाठी उपस्थित थी ।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वी जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में अध्यक्षीय उद्बोधन
पूर्व विधायक गिरिराज किशोर (राजू) पोद्दार ने दिया।
उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय के बाल काल से जुड़े धानक्या ग्राम राजस्थान और मृत्यु देह प्राप्ति स्थल (मुगलसराय रेलवे यार्ड) की धरा के दर्शन के विषय में अपने मन के भाव साझा किए ।साथ ही 11 हजार झंडा वितरण करने के अपने संकल्प की शुरुआत जयंती अवसर पर एक हजार झंडे वितरित कर की ।
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अर्पित पोद्दार ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया एवं उपस्थित जनों को दीनदयाल जी के अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित होकर संगठन कार्य करने का संकल्प भी दिलवाया।मंचासीन अतिथियों का स्वागत हिंद रक्षक दल के जिला संयोजक बच्चू निषाद और देश दिशा मंच के जिला संयोजक पंकज शर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंग चालकों के एक ही फ्रेम में अंकित चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में देकर किया।
कार्यक्रम समापन पर पूर्व विधायक श्री गिरिराज किशोर(राजू) पोद्दार जी ने भाजपा के 11 हजार झंडा वितरण करने के अपने संकल्प का शुभारंभ कर कार्यकर्ताओं एवं जन सामान्य को झंडे वितरित किए।
कार्यक्रम में प्रदीप गौतम,राजेश बनवारी, मनीराम दुबे,कमल मोहनानी,अशोक निषाद, बबलू शर्मा,कपिल मिश्रा धीरेंद्र दुबे, नारायण शर्मा, रोहित निषाद, दीपक तिवारी, , श्रीमती अनुसूईया पटेल, नवीन बर्मन, अजीत गुप्ता, शिव गुप्ता,राजकुमार साहू, सतीश साहू, अखिलेश दुबे, ज्ञान सहजवानी, सुजीत ठाकुर, रमेश साहू,श्री राम सिंह जी, दिनेश सोनी और पूर्व मंडल अध्यक्ष समित बहरे आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
बाइट_गिरिराज किशोर पोद्दार, पूर्व विधायक कट