जिला आबकारी अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त टीम द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 44 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई । डा. रविशंकर सोनी ने बताया कि एचआई व्ही, व्हीडीआरएल ,हेपेटाइटिस जैसे संक्रामक रोग की स्क्रीनिंग की गई एवं सभी रिजल्ट नेगेटिव पाए गए । कार्यक्रम में जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम द्वारा सम्मिलित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई ।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया की मद्य निषेध सप्ताह में अनेक कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है एवं इसका मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती हुई मद्यपान तथा नशीली दवा, मादक पदार्थों से होने वाली गंभीर बीमारियां,/दुष्परिणामों से युवाओं, विद्यार्थियों एवं समाज को अवगत, नशा सेवन प्रवत्ति की रोकथाम हेतु जनजाग्रति एवं चेतना का निर्माण करना है ।

इसके साथ उन्होंने विशेष शिविर स्क्रीनिंग कैम्प के सफल आयोजन के लिए लक्ष्य नशा मुक्ति केंद्र के कोऑर्डिनेटर का आभार व्यक्त किया ।
कैम्प में आबकारी विभाग से सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशा राम उइके, सूर्यभान कोरी, आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, केशव उइके एवं अन्य कार्यालीन स्टाफ एवं जिला चिकित्सालय से डॉक्टर रवि सोनी , परामर्शदाता हेमंत श्रीवास्तव , लैब टेक्नीशियन
राघवेंद्र शर्मा,मनोज सिंह और राम यादव उपस्थित रहे |