ऑल इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में जम्मू-कश्मीर पिकलबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 9वीं IPA नेशनल पिकलबॉल चैंपियनशिप 2025 में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया।
सबसे बड़ी उपलब्धि आई अंडर-14 बॉयज़ सिंगल्स से, जहाँ छत्तीसगढ़ के उभरते सितारे आरिश आगा चौबे ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। आरिश आगा चौबे स्वर्गीय नितिन चौबे जी के होनहार सुपुत्र हैं,इस उपलब्धि का श्रेय आरिश ने अपने परिवार,कोच और पूज्य पिताजी को दिया।आरिश ने सेमीफ़ाइनल में महाराष्ट्र के अर्णव को 15-7 से हराया और फ़ाइनल में तेलंगाना के विश्वा को मात देकर छग को पहला गोल्ड मेडल दिलाया।
यही नहीं, आरिश अपने जोड़ीदार देवाशीष मांझी के साथ बॉयज़ अंडर-14 डबल्स के फाइनल में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा गोल्ड भी दिलाया हैं,आरिश ने यह मुकाम कड़ी मेहनत,लगन और कठिन परिश्रम से पाया हैं।
बाकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी काबिल-ए-तारीफ़ रहा-अथर्व पांडेय लीग जीतकर नॉकआउट तक पहुँचे, लेकिन आदित्य सिंह से हार गए। देवाशीष मांझी क्वार्टरफ़ाइनल तक पहुँचे, लेकिन अर्णव से हार गए। किआन कटारिया (U-16) क्वार्टरफ़ाइनल तक पहुँचे, अक्षय काबरा से कड़े मुकाबले में हार गए। तनमय प्रीतवाणी (U-19) भी क्वार्टरफ़ाइनल तक पहुँचे, लेकिन ओम पवार से हार का सामना करना पड़ा। ओपन मेन्स सिंगल्स में प्रेम प्रकाश ध्रुव, अजय नायक और अमन ध्रुव ने टॉप-16 तक जगह बनाई, लेकिन आगे नहीं बढ़ सके। पियूष सिंह लीग स्तर तक ही सीमित रहे। टीम की मैनेजर डॉक्टर रिंकू पांडे हैं और पूरी टीम का नेतृत्व सचिव रूपेंद्र सिंह चौहान कर रहे हैं।