आबकारी एक्ट के तहत 3 प्रकरण पंजीबद्ध
कटनी जिले में कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय व परिवहन पर रोक लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 2 के अंतर्गत ग्राम निमियाहार एवं आधारकाप में आबकारी अमले ने औचक छापामारी की । इस दौरान प्लास्टिक के गुम्मो में भरे 150 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 13 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा जप्त कर,आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क एवं च के 3 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये ।
जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि जब्त महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट किया गया। जब्त महुआ लाहन एवं शराब की कीमत लगभग 16 हजार 950 रूपए है |
वहीं जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत की जांच करने कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में आबकारी वृत स्लीमनाबाद अंतर्गत ग्राम तिलहरी निमास में टीम द्वारा दबिश देकर 1 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
कार्यवाही में आबकारी उप-निरीक्षक अतुल कुटार एवं आबकारी आरक्षक, चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, राम सिंह, सैनिक प्रभुलाल सेन और रविशंकर तिवारी शामिल रहे